जय बालाजी इंडस्ट्रीज हमेशा से ही सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में अग्रसर
दुर्गापुर (अमन राय ):जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ओर से 16 जनवरी सोमवार को एस.डी.एम. दुर्गापुर सौरव चटर्जी की उपस्तिथि में दुर्गापुर सिटी सेंटर की सेंट्रल लाइब्रेरी को किताबे भेंट की गई। इन किताबों की मदद से विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहूलियत होगी। इस दौरान जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह के प्रमुख एचआर आलोक पाण्डेय एवम् औद्योगिक संबंध प्रमुख अशोक सिंह उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मानव संसाधन समूह प्रमुख आलोक पाण्डेय ने कहा कि जय बालाजी इंडस्ट्रीज हमेशा से ही सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में अग्रसर रही है. और आगे भी रहेगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?